स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास! 133 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में हासिल करेंगी ऐसा मुकाम, अब तक कोई महिला नहीं पहुंची यहां
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नई कप्तान पर रहेंगी निगाहें, 5,000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से सिर्फ 133 रन दूर हैं मंधाना।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने से महज 133 रन दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
मंधाना ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक वह 179 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 4,867 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.47 रहा है।
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर यह मंधाना की पहली सीरीज होगी। इससे पहले वह 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं, जिनमें टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं।




