भारत दौरे पर लिकटेंस्टाइन के युवराज, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर

लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस अपनी पत्नी युवरानी सोफी के साथ भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।

युवराज एलोइस सोमवार को भारत पहुंचे थे। उन्होंने मुंबई और वडोदरा का दौरा करने के बाद नई दिल्ली में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। उनके साथ आधिकारिक और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, युवराज राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच वर्ष 1993 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। युवराज की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनका राजकीय दौरा बुधवार को समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button