नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 की मौत
सबहेडलाइन: काठमांडू से सर्लाही जा रही थी वैन, पांच लोग घायल; अस्पताल में भर्ती, राहत-बचाव कार्य जारी
नेपाल के मकवानपुर जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क मार्ग पर चिसापानी गढ़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।




