सीएम धामी पहुंचे शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर, परिजनों से मिले, नाम पर भव्य गेट बनाने की घोषणा

अल्मोड़ा में शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने परिवार को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अल्मोड़ा में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर एक भव्य गेट का निर्माण किया जाएगा, जिससे उनकी स्मृति को सम्मानपूर्वक संजोया जा सके। परिजनों ने मुख्यमंत्री के इस कदम के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button