जन्मदिन पर राघव जुयाल का खतरनाक अंदाज, ‘द पैराडाइज’ में दिखेंगे विक्रम मालिक के किरदार में
मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर, नेगेटिव रोल में अभिनेता का दमदार और हैरान करने वाला लुक
अभिनेता राघव जुयाल अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं। 10 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे राघव का आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ से नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में अभिनेता का एक अलग और खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है।
फिल्म में राघव जुयाल विक्रम मालिक नाम के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उनका किरदार नेगेटिव शेड लिए हुए है। मेकर्स ने जन्मदिन के खास मौके पर पोस्टर रिलीज करते हुए अभिनेता को शुभकामनाएं दीं और उनके किरदार की पहली झलक दिखाई।
राघव जुयाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा पोस्टर साझा किया। पोस्टर में वह मुंह में सिगरेट दबाए, धुएं के छल्ले बनाते नजर आ रहे हैं। काला चश्मा और चेहरे पर आक्रामक भाव उनके किरदार को और प्रभावशाली बना रहे हैं। उनका यह लुक किसी खतरनाक डॉन की छवि पेश कर रहा है।
‘द पैराडाइज’ में राघव का यह नया अवतार उनके करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है। डांस और कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले राघव अब नेगेटिव किरदार के जरिए दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं।



