श्रद्धा कपूर का डांस वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने किया रिकॉर्ड; बिखरे घर को लेकर यूजर्स ने किया ट्रोल

इंस्टाग्राम पर माइकल जैक्सन के गाने पर श्रद्धा का मस्तीभरा डांस वायरल हुआ, कुछ लोगों ने घर की गंदगी पर तंज कसा तो एक्ट्रेस ने मज़ेदार अंदाज में जवाब दिया।

श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने कूल और फनी अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं। बीती रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के गाने पर बेफिक्र होकर झूमती नजर आईं। यह वीडियो उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया था।

वीडियो में श्रद्धा का कैजुअल और मस्तीभरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। उन्होंने कैप्शन में भी लिखा, “कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए,” और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती दिखीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें “क्वीन” और “श्रद्धा पगलू” जैसे कमेंट भी किए।

Related Articles

लेकिन वीडियो के साथ-साथ कुछ यूजर्स ने उनके घर की बिखरी हुई चीजों पर भी नजर डाल दी। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि डांस करने से पहले घर साफ कर लो। इस कमेंट पर श्रद्धा ने भी अपने चिर-परिचित मज़ाकिया अंदाज में जवाब दिया—“डियर मॉम, रियल आईडी से आओ।”

श्रद्धा के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। उनके अंदाज और राहुल मोदी की कैमरा रिकॉर्डिंग दोनों की खूब चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button