गौतम गंभीर पर भड़के श्रीकांत, बोले- अब केएल राहुल के साथ भी हो रहा अन्याय

इंग्लैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद टीम प्रबंधन पर उठाए सवाल, बल्लेबाजी क्रम को बताया हार की बड़ी वजह

मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद पूर्व मुख्य चयनकर्ता और 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से केएल राहुल को निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन उनके साथ भी वही कर रहा है, जैसा पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ।

श्रीकांत ने कहा कि केएल राहुल लंबे समय से शीर्ष क्रम में बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन उन्हें लगातार बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा जा रहा है। उनका मानना है कि इससे राहुल की क्षमता का सही उपयोग नहीं हो पा रहा और टीम को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम तय करने की रणनीति पर भी सवाल उठाते हुए इसे भ्रमित करने वाला फैसला बताया।

भारत को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में 27 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज 1-2 से गंवा दी। इस हार के बाद टीम प्रबंधन की रणनीति और खिलाड़ियों के उपयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, कोच गौतम गंभीर या बीसीसीआई की ओर से श्रीकांत की टिप्पणियों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

Related Articles

Back to top button