शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, बचपन की दोस्त मेघना बनेंगी जीवनसंगिनी

अलीगढ़ की मेघना चौधरी से स्कूल के दिनों में हुई थी पहली मुलाकात, कानून की पढ़ाई के लिए विदेश गई थीं मेघना, एक ही समारोह में दोनों भाइयों की सगाई

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहे हैं। उनकी सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में मेघना चौधरी के साथ होगी। मेघना मूल रूप से अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक स्थित रुदायन उर्फ तारापुर गांव की रहने वाली हैं।

संदीप सिंह और मेघना की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों की बचपन की पहचान समय के साथ गहरी होती गई। बारहवीं के बाद संदीप ने स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं और वहां कानून की शिक्षा हासिल की।

वर्ष 2024 में दोनों परिवारों के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। अब परिवारों की सहमति के बाद सगाई तय हुई है। समारोह तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास आयोजित होगा। खास बात यह है कि इसी दिन संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई भी अंतरा त्यागी से होगी। फिलहाल विवाह की तारीख तय नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button