कोलकाता में हैवानियत की हदें पार, किशोर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

सोशल मीडिया रील बनाने के शक में हमला, परिवार ने 500 रुपये के पुराने विवाद को बताया वजह; पुलिस दोनों पहलुओं की कर रही जांच

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण कोलकाता के लेनिन नगर में 27 अक्टूबर को तीन आरोपियों ने कथित तौर पर एक किशोर की आंखों पर पट्टी बांधकर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोर आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए इस वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।

हालांकि, पीड़ित के परिवार ने हमले के पीछे 500 रुपये के पुराने विवाद को वजह बताया है। परिवार का दावा है कि किशोर ने छह महीने पहले उधार ली गई रकम लौटा दी थी। किशोर की छाती और पेट पर जलने के घाव हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button