चीन की कथित घुसपैठ पर ओवैसी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब, संसद का विशेष सत्र बुलाने की उठाई मांग

अरुणाचल प्रदेश में सीमा की स्थिति पर उठाए सवाल, चीनी सैनिकों की गतिविधियों और भारतीय नागरिकों की आवाजाही रोकने के आरोपों पर विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा की स्थिति को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से कथित चीनी घुसपैठ के मामलों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

ओवैसी ने सवाल उठाया कि सीमा पर चीनी सैनिकों की गतिविधियों की खबरों के बीच सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने उन क्षेत्रों की जानकारी भी मांगी, जहां कथित तौर पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी की खबरें सामने आई हैं। साथ ही भारतीय गश्ती दलों और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही प्रभावित होने संबंधी सवाल भी उठाए।

ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े विषय पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं, विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और चीन सीमा संबंधी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। मंत्रालय ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button