बंगलूरू में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, पत्नी समेत सात परिजनों की हत्या का आरोप

कैब चालक ने सिलबट्टे के पत्थर से वारदात को दिया अंजाम, सात वर्षीय मासूम भी बना शिकार; पुलिस हिरासत में आरोपी

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय कैब चालक शेखर उर्फ इंदुशेखर पर अपनी पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी का पत्नी सुनीता और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसने दो दिनों के भीतर राजाजीनगर स्थित अपने घर में एक-एक कर सात लोगों को बुलाया और सिलबट्टे के पत्थर से उनकी हत्या कर दी। मृतकों में पत्नी, सास, दो साले, परिवार की दो महिलाएं और सात वर्षीय बच्चा शामिल हैं। मासूम का शव नंदी हिल्स के पास मिला है। नलिनी के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस जांच में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों और आरोपी के दावों की पुष्टि कर रही है।

Related Articles

Back to top button