बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का महा धमाका, भारत में 900 करोड़ पार; दूसरे दिन फिसली धनुष की ‘ओम’
रणबीर कपूर की फिल्म ने 17 दिनों में भारत में 906.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, दुनियाभर में कमाई 1616 करोड़ के पार; 'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई में भी उछाल।
बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में भारत में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को फिल्म ने 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि 16वें दिन कमाई 15.75 करोड़ रुपये रही थी। इसके साथ भारत में कुल नेट कमाई 906.90 करोड़ और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 1616.70 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, धनुष और ममूटी की फिल्म ‘ओम’ ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 15.40 करोड़ रुपये रह गया। दो दिनों में फिल्म की घरेलू नेट कमाई 33.50 करोड़ रुपये हो गई। उधर, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने दूसरे दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए। दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये रहा।





