पटना में शादी से लौटते समय मौत का तांडव, स्कॉर्पियो-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 6 घायल

बख्तियारपुर के पास सुबह 5 बजे हुआ भीषण हादसा, मृतकों में दूल्हे की चचेरी बहन शामिल; घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बिहार के पटना जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर सुबह करीब पांच बजे हुआ। शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की चचेरी बहन पूनम कुमारी भी शामिल थी। स्कॉर्पियो में 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने पर पटना रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button