भारतीय सेना का ऐतिहासिक कारनामा! नेशनल हाईवे पर उतरे 4 विमान, सफल लैंडिंग के बाद फिर भरी उड़ान
गुजरात के NH-754K पर 'माउंटेन ईगल्स' टीम ने रचा इतिहास, सेना और NHAI के समन्वय से पूरा हुआ साहसिक हवाई अभियान
भारतीय सेना ने अपने साहस और हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 24 नवंबर को गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-754K (अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर) पर सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ के चारों विमानों ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की और इसके बाद दोबारा उड़ान भी भरी। यह उपलब्धि भारतीय सेना और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच बेहतरीन समन्वय का उदाहरण बनी।
दरअसल, भारतीय सेना की माइक्रोलाइट एवं पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग एडवेंचर टीम ने 14 नवंबर को मध्य प्रदेश के महू से 3100 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य हवाई साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और भारतीय सेना की साहसिक क्षमता का प्रदर्शन करना है।




