बिसलेरी के पानी पर बड़ा सवाल, 14 महीने पुराने नमूने को लेकर मचा हड़कंप
एफएसएसएआई ने गोवा प्लांट के पानी को असुरक्षित बताते हुए मुकदमे की दी मंजूरी, कंपनी ने जांच रिपोर्टों पर उठाए सवाल
देश के सबसे चर्चित बोतलबंद पानी के ब्रांड बिसलेरी पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने 22 नवंबर को बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मंजूरी दी। मामला गोवा स्थित कंपनी के संयंत्र से सितंबर 2025 में लिए गए पानी के नमूने से जुड़ा है। शुरुआती जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक मिली थी, जबकि दूसरी जांच में इसे तय सीमा के भीतर बताया गया। एक अन्य प्रयोगशाला ने पानी में पीएएच तत्वों की मौजूदगी दर्ज की थी।
कंपनी का कहना है कि यह मामला 14 महीने पुराने एक बैच से संबंधित है और बाद की जांच में ब्रोमेट निर्धारित सीमा के भीतर मिला। वहीं, कंपनी ने अपनी गुणवत्ता प्रक्रिया को सुरक्षित बताया है। हालांकि, नियामक ने देशभर में बिसलेरी की बिक्री या उत्पादन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। विवाद ने बोतलबंद पानी की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
