मुरादाबाद में डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, इसमें एक दिव्यांग

मुरादाबाद:  डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान डेढ़ करोड़ के पुराने और बंद नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रकम स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में दो बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है।

वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे होंसपुरा की पुलिया और हमारा पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी में कार की डिग्गी से दो बोरियों में बंद 500 और 1000 के कुल 22,017 नोट बरामद हुए।

Related Articles

तीन आरोपी गिरफ्तार
उनकी कीमत एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये है। मौके से पुलिस ने मोहम्मद यासीन पुत्र फिरासत अली और मोहम्मद रियाज पुत्र रफीक अहमद (निवासी अहमदनगर अहमदाबाद, मदारी की मंडैया, थाना टांडा, जिला रामपुर) और विक्की गौतम पुत्र जगदीश सिंह (निवासी जलीलपुर बैटल, अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा) को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button