विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी, नवदीप रिणवा ने जताया खेद

आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से की गई टिप्पणी पर उठे सवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भविष्य में शालीन और औपचारिक भाषा इस्तेमाल करने का दिया आश्वासन

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में ‘राम ने शर्मा को मारा’ मामले को लेकर आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से दिए गए जवाब की भाषा पर विवाद खड़ा होने के बाद चुनाव आयोग ने माफी मांगी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वीकार किया कि पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा, टिप्पणियों का लहजा और तीखापन आधिकारिक संवाद के अनुरूप नहीं था।

नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट की भाषा से लोगों में पैदा हुए आक्रोश को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने नाराजगी जताने वाले लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हुए खेद व्यक्त किया। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर संवाद करते समय शालीनता और औपचारिकता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विवादित पोस्ट की भाषा को लेकर उठे सवालों के बाद आयोग की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में आधिकारिक संवाद की मर्यादा बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button