महिला आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, 33% आरक्षण लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागत
BSP सुप्रीमो ने कहा- पार्टी शुरू से महिलाओं को राजनीति में उचित सम्मान और अवसर देने की पक्षधर रही है।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मायावती ने कहा कि बीएसपी शुरू से ही देश की सभी वर्गों की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की पक्षधर रही है।
मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पार्टी लगातार यह मांग करती रही है कि देश की लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द से जल्द दिया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उचित आदर और अवसर मिलना चाहिए।
बीएसपी सुप्रीमो ने केंद्र सरकार के ताजा फैसले का स्वागत करते हुए महिला आरक्षण को लागू करने की अपनी पुरानी मांग भी दोहराई। उनके इस बयान के बाद महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीएसपी का रुख एक बार फिर सामने आया है।
गौरतलब है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इस मुद्दे पर मायावती ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही है।



