श्रद्धा कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए परेशान, पूछा क्या हैक हो गया अकाउंट?

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी बातें और चीजें अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसीलिए फैंस को श्रद्धा के पोस्ट का काफी इंतजार भी रहता है। लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने अपने एक्स अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्योंकि फैंस श्रद्धा के इस पोस्ट का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं।
फैंस नहीं समझ पा रहे श्रद्धा का पोस्ट
श्रद्धा कपूर ने ये ट्वीट मंगलवार को लगभग रात साढ़े दस बजे के करीब किया है। अपने इस ट्वीट या पोस्ट में श्रद्धा ने सिर्फ इतना लिखा है, “Easy $28. GG!” श्रद्धा के इस पोस्ट के बाद अब फैंस ये समझ नहीं पा रहे हैं कि श्रद्धा ने ये क्या लिखा है और क्यों लिखा है।
फैंस लगा रहे अलग-अलग कयास
श्रद्धा के इस पोस्ट के बाद अब फैंस अपने अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि श्रद्धा का अकाउंट हैक हो गया है, तो वहीं कुछ ये नहीं समझ पा रहे हैं कि ये कोई पीआर स्टंट है या श्रद्धा ने किसी गेम में कोई 28 डॉलर जीते हैं। फिलहाल तो श्रद्धा का ये पोस्ट अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है।
आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं श्रद्धा
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। ये फिल्म दिनेश विजन और अमर कौशिक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुर्राना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म ने कमाई में नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। इसके अलावा श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘नागिन’ को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म को निखिल आडवाणी द्विवेदी कर रहे हैं।