15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान
बिहार की कप्तानी संभालते ही बनाया विश्व रिकॉर्ड, जैक वुकुसिक को पछाड़कर हासिल की उपलब्धि; पहले मैच में बनाए 18 रन
भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बिहार की कप्तानी संभालकर पुरुष टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में वह कप्तान के रूप में टॉस करने उतरे।
वैभव ने 15 साल 232 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 17 साल 311 दिन की उम्र में कप्तानी की थी।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने वैभव को टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम की कमान सौंपी है। हालांकि, कप्तान के रूप में पहले मैच में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। उन्होंने 12 गेंदों पर 18 रन बनाए। बिहार की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी।



