राहुल गांधी की पीएम मोदी को फिर बहस की चुनौती, बोले- अदाणी या भागवत बनें जज

राहुल ने कहा- लंबी भाषणबाजी नहीं, आमने-सामने होगी सीधी बात; दावा- बहस के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर आमने-सामने बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह लंबी भाषणबाजी नहीं, बल्कि सीधे मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। राहुल ने इस बहस के लिए उद्योगपति गौतम अदाणी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जज बनाने का सुझाव दिया।

इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान राहुल ने आरोप लगाया कि संसद में उन्हें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कृषि कानूनों, वोट चोरी, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन मामले का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि बहस में प्रधानमंत्री उन पर आरोप लगाएं और वह प्रधानमंत्री से सवाल करें। उन्होंने दावा किया कि इस आमने-सामने की बहस के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। वहीं, भाजपा नेता पहले भी उनकी इस मांग को खारिज करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button