सुनेत्रा पवार के घर जुटे एनसीपी विधायक, क्या होगा दोनों गुटों का विलय?
विलय की अटकलों पर मंत्री दत्तात्रय भरणे ने लगाया विराम, बोले- सूखे और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पुणे स्थित आवास पर कई विधायक पहुंचे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। हालांकि, राज्य सरकार के मंत्री दत्तात्रय भरणे ने विलय की चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने बताया कि बैठक में सूखे की स्थिति, किसानों की समस्याओं और विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। भरणे के मुताबिक, पार्टी के सभी विधायक सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट हैं और उनके फैसले का समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि अजित पवार के निधन के बाद से शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के एक होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में सुनेत्रा पवार ने भी कहा था कि सही समय आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।



