राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा जवान पर हमले के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

बागपत में गन्ने के खेत में छिपे थे दोनों आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर धीरज और मोनू को दबोचा

उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा जवान सौरभ कुमार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को रमाला थाना पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले में वांछित धीरज और मोनू गन्ने के खेत में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान धीरज ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी मोनू को भी मौके से पकड़ लिया गया।

दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button