बागपत में छह दिन के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वाले बोले- मां ने मार डाला

मेरठ: आजमपुर मुलसम गांव में छह दिन के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मां ने ही बच्चे को मारा है। बच्चे के गले पर घोंटे जाने के निशान दिखे तो हत्या का पता चला।
मुलसम गांव के देशपाल ने बताया कि उसके भतीजे की पत्नी ने छह दिन पहले ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर लाया गया था।
बताया कि बच्चे की मां का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। करीब छह-सात दिन पहले ही वह डिलीवरी कराने के लिए ससुराल आई थी। ससुराल वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सकुशल डिलीवरी होने के बाद जच्चा-बच्चा घर आ गए थे। रात करीब 12 बजे महिला ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने जब बच्चे के गले पर निशान देखे तो उन्हें हत्या का पता चला। मौके पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।