Viral Video: अक्षय कुमार ने राधिका मदान का पल्लू थामकर किया मस्ती, अनिल कपूर ने बीच में लगाया गले
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर अक्षय और अनिल की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपने गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शो में अभिनेता अनिल कपूर और राधिका मदान पहुंचे, जहां कैमरे में कैद हुए कुछ मजेदार पल वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार, राधिका मदान का साड़ी का पल्लू थामते हुए मस्ती कर रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर भी बीच में आकर गले मिलते दिखे। दोनों सितारों के इस अंदाज को देखकर राधिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसे ‘सरफिरा’ बताया।
इस दौरान अक्षय और अनिल कपूर ने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएँ दीं। एक यूजर ने लिखा, “अक्की के साथ मजनू भाई, उदय शेट्टी भी हो तो और वेलकम हो जाए।” यह कमेंट फिल्म ‘वेलकम’ की याद दिलाता है, जिसमें अनिल कपूर ने मजनू भाई और अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी।
इस वीडियो ने दर्शकों के बीच फिल्म और टीवी सेट पर मस्ती और सिलेब्स के दिलकश अंदाज को फिर से चर्चा में ला दिया है।





