मेड की हत्या का मामला: पड़ोसियों ने डॉक्टर के व्यवहार में देखे संदिग्ध बदलाव, पुलिस जांच में नए खुलासे
वारदात से पहले डॉक्टर के व्यवहार में आए बदलावों को पड़ोसी और मरीज मामले की अहम कड़ी मान रहे हैं।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के माउंट कैलाश में घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता को लेकर लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। 15 साल से घर में काम कर रही मेड की हत्या के इस मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पड़ोसियों और परिचितों का कहना है कि घटना से पहले डॉक्टर के व्यवहार में कई असामान्य बदलाव देखे गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि वह पहले की तुलना में ज्यादा चुप, तनावग्रस्त और अस्थिर व्यवहार करने लगे थे। मरीजों ने भी उनके क्लिनिक के व्यवहार में फर्क महसूस किया था। पुलिस अब इन सभी बयानों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है ताकि घटना के पीछे की मानसिक और परिस्थितिजन्य वजहों को समझा जा सके।

