अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा, पिया डांडिया और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत
पिया डांडिया पहली बार बनीं अमेरिकी सांसद, सुहास सुब्रमण्यम ने बचाई अपनी सीट; अरुणा मिलर भी दोबारा बनीं मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर।
वॉशिंगटन: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज कर पहली बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जगह बनाई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी केसी असकर को हराकर 51.9 प्रतिशत मत हासिल किए।
वहीं, भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक मत मिले। इससे अमेरिकी संसद में उनका स्थान बरकरार रहा।
इसके अलावा अरुणा मिलर ने मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में दोबारा जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय मूल के कुछ अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना अभी बाकी है। वहीं, ओहायो के गवर्नर चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से हार का सामना करना पड़ा। इन नतीजों ने अमेरिकी राजनीति में भारतीय मूल के नेताओं की बढ़ती भागीदारी को फिर चर्चा में ला दिया है।



