कानपुर रेल हादसे के बाद यात्रियों की दुर्दशा, एसी टिकट के बावजूद 301 लोगों को स्लीपर में ठूंसा
चार घंटे तक भूखे-प्यासे प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे यात्री, रेलवे ने बिस्कुट-पानी देकर झाड़ा पल्ला
कानपुर में चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरने के बाद करीब 301 यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरामदायक सफर के लिए एसी टिकट लेने वाले यात्रियों को हादसे के बाद स्लीपर कोच में ठूंसकर भेजा गया। यात्रियों के मुताबिक, करीब चार घंटे तक उन्हें प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान रेलवे की ओर से खाने और ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। रात करीब नौ बजे सात स्लीपर कोच वाली विशेष ट्रेन से यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे ने केवल बिस्कुट और पानी देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली। महिलाओं और छोटे बच्चों को भी ठंड में परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।


