ग्रेटर नोएडा में युवक की मौत पर चाची पर गंभीर आरोप, शादी रोकने और प्रताड़ित करने का दावा

परिजनों ने चाची के साथ कथित अवैध संबंधों और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं; बिसरा सुरक्षित

ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में 24 वर्षीय अनिल कुमार श्रीवास की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवक का शव 11 नवंबर को एक खाली जमीन पर पेड़ से लटका मिला था। अब परिजनों ने उसकी चाची पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के भाई बृजेश का आरोप है कि अनिल और उसकी चाची के बीच कथित अवैध संबंध थे। चाची उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी और उसकी शादी भी नहीं होने देना चाहती थी। परिजनों के मुताबिक, अनिल छह नवंबर को नोएडा से चाची के घर जाने के लिए निकला था, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।

परिजनों ने बताया कि अनिल का मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है, जबकि उसका सिम चाची के किराये के कमरे से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा है। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button