व्हाट्सएप पर आ रही फर्जी एपीके फाइल से सावधान, चार महीने में 55 लाख की ठगी

ग्रीन गैस बिल और मीटर अपडेट के नाम पर 75 हजार उपभोक्ता निशाने पर, एक क्लिक से मोबाइल हैक कर बैंक खाते खाली कर रहे साइबर ठग।

आगरा में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रीन गैस बिल अपडेट और मीटर जांच के नाम पर साइबर अपराधियों ने चार महीने में उपभोक्ताओं से 55 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जांच में सामने आया कि 75 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का डाटा चोरी कर उन्हें निशाना बनाया गया।

ठग व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड, गैस बिल, मीटर अपडेट और आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजते हैं। इसे डाउनलोड करते ही मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाता है और बैंक खातों से रकम निकाल ली जाती है।

इस मामले में 15 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। ठगी का नेटवर्क झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और केरल तक फैला बताया जा रहा है। पुलिस 60 बैंक खातों और 12 मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप पर आई किसी भी संदिग्ध एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।

Related Articles

Back to top button