कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, दो आतंकियों के मारे जाने की खबर
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के छिपे होने की सूचना, बुधवार को सीआरपीएफ नाके पर हमले के बाद से जारी थी तलाश
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुलगाम में सीआरपीएफ के नाके पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही सुरक्षाबल हमलावर आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी अभियान के दौरान सोमवार को आतंकियों से आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल अभियान से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


