पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, अपनों से ही मिल रही चुनौती
चन्नी की साइकिल यात्रा से राजा वड़िंग गुट ने बनाई दूरी, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की अंदरूनी कलह फिर उजागर
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी में गुटबाजी इस कदर बढ़ गई है कि कांग्रेस के नेता ही एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट की गैरमौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लुधियाना में यात्रा के प्रबंधन को लेकर भी विवाद सामने आया। आरोप है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की टीम ने आयोजन की जिम्मेदारी अपने हाथ में रखी और राजा वड़िंग गुट के नेताओं से सलाह तक नहीं ली। यात्रा से पहले लगाए गए प्रचार बोर्डों से भी राजा वड़िंग की तस्वीर गायब रही।
इधर, 2027 चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए चार सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई है। पार्टी ने नए नेताओं की एंट्री से पहले स्थानीय नेतृत्व और जिला अध्यक्षों से विचार-विमर्श अनिवार्य किया है।
