अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री पर हमला, आरोपी रोशन मार्टिन गिरफ्तार

उड़ान के दौरान सहयात्री यूसुफ के चेहरे पर मारा मुक्का, चश्मा तोड़ा; बेल्ट से गला कसने की भी कोशिश का आरोप

कोच्चि: अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहयात्री पर बेरहमी से हमला करने के आरोप में पुलिस ने रोशन मार्टिन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी विट्टिला का रहने वाला है, जबकि पीड़ित यूसुफ त्रिशूर के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E1404 में हुई। आरोप है कि रोशन मार्टिन ने किसी बात को लेकर सहयात्री यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनका चश्मा टूट गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर बेल्ट से यूसुफ का गला कसने की भी कोशिश की।

फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button