भारत को बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए तेज गेंदबाज, बीसीसीआई मेडिकल टीम वापसी में नहीं करना चाहती जल्दबाजी

मुंबई। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह अभी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, बुमराह अभी भी इम्पैक्ट इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं। टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें पूरी तरह फिट होना जरूरी है। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया जाएगा।

बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है, क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी सटीक यॉर्कर और नई गेंद से प्रभावी गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती रही है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा तथा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए मजबूत संयोजन के साथ श्रीलंका दौरे पर उतरने की तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button