मथुरा में भाजपा का महामंथन, मिशन 2027 की तैयारी तेज
सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और नितिन नवीन समेत दिग्गज नेता जुटेंगे, दो दिवसीय चिंतन शिविर में चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन पर होगा मंथन
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार से मथुरा में पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को शिविर में पहुंचेंगे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। खासतौर पर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, शक्ति केंद्रों को मजबूत करने और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने की रणनीति बनाई जाएगी। युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा विपक्ष के आरोपों और राजनीतिक हमलों का जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर जीत की राह तैयार करना है।




