अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- धूमधाम मचाने वाले चुनाव में धड़ाम से गिरे

सपा अध्यक्ष ने एमएलसी चुनाव में पांच सीटों पर जीत का किया दावा, भाजपा पर बेईमानी और चुनावी अनियमितताओं के लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की पांच सीटों पर जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धूमधाम मचाने वाले लोग चुनाव में धड़ाम से गिर गए। भाजपा केवल पांच सीटों पर नहीं, बल्कि 50 जिलों में हारी है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बेईमानी और छल के जरिए छह सीटें जीती हैं। यदि चुनाव निष्पक्ष होते तो भाजपा की ऐसी जीत नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में व्यापारी और महिला मतदाताओं का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिला है। वाराणसी में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि वहां डबल इंजन की डबल हार हुई है। अखिलेश ने भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए 27 हजार स्कूल बंद करने, 30 से अधिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और आरक्षण में अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाईचारे का होगा और प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button