भाजपा ने मिशन 2027 के लिए कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष बोले- यूपी में लिखेंगे जीत का नया अध्याय

लखनऊ में अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती और कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देने की तैयारी

लखनऊ में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज पर चर्चा की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश में जीत का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कमजोर क्षेत्रों और बूथों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी एजेंडे पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button