आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर खूनी हमला, आरी लेकर घुसे युवक ने छात्रा का चेहरा चीर डाला

दसवीं की छात्रा पर जानलेवा हमला, बचाने पहुंची सहेली भी घायल; आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राप्टाडु मंडल स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक युवक पेड़ काटने वाली आरी लेकर दसवीं कक्षा में घुस गया और एक छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर गंभीर वार किए। इस दौरान उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई। अचानक हुए हमले से कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। घायल छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार था और काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। छात्रा की शिकायत करने की चेतावनी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए बेहतर इलाज और कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button