आज मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर हो सकता है बड़ा फैसला

संसद सत्र की रणनीति पर मंत्रियों के साथ मंथन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। इसमें आगामी संसद सत्र की तैयारियों, विधायी एजेंडे और सरकार की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर भी विचार किया जा सकता है। सरकार ने ३० नवंबर से संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू करने की तैयारी की है, जो तीन दिसंबर तक चल सकती है। प्रधानमंत्री पहले ही सभी मंत्रियों को अपने मंत्रालयों के लंबित विधायी और प्रशासनिक काम समय पर पूरे करने तथा विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दे चुके हैं। बैठक में मंत्रालयों के प्रस्तावों की समीक्षा भी हो सकती है। दूसरी ओर, संसद सत्र को लेकर विपक्ष ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज शाम साढ़े चार बजे संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। ऐसे में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद में सियासी टकराव के आसार बढ़ गए हैं।

Related Articles

Back to top button