मोगा में AAP की महारैली से पहले बड़ा हादसा, अचानक फटी कॉफी मशीन; एक व्यक्ति गंभीर
रैली की तैयारियों के दौरान हुआ हादसा, मशीन का टुकड़ा व्यक्ति के सिर पर लगा; अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान करेंगे 2027 चुनाव अभियान का आगाज।
मोगा (पंजाब) आम आदमी पार्टी की प्रस्तावित महारैली से पहले मोगा में एक बड़ा हादसा हो गया। रैली की तैयारियों के दौरान अचानक कॉफी मशीन फट गई। धमाका इतना तेज था कि मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद रैली स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दरअसल, मोगा में आम आदमी पार्टी की ओर से एक बड़ी महारैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।
रैली को लेकर पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल मंच से पंजाब को और अधिक खुशहाल बनाने का रोडमैप जनता के सामने पेश करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।
इसके अलावा रैली के मंच से भाजपा और अकाली गठबंधन पर भी राजनीतिक निशाना साधे जाने की तैयारी है। फिलहाल रैली से पहले हुए कॉफी मशीन विस्फोट ने सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।कै



