चक्रवात अकवान के असर से यूपी में बदलेगा मौसम, पूर्वांचल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

20 नवंबर से पुरवा हवाएं चलने के आसार, 21 और 22 नवंबर को बारिश के बाद 23 नवंबर से फिर गिरेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में चक्रवात अकवान के असर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से प्रदेश में हवा का रुख बदलकर पुरवा होने की संभावना है। इसके चलते 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश के आसार हैं। चक्रवात और पुरवा हवाओं के प्रभाव से 20 से 22 नवंबर के बीच रात के तापमान में करीब 3 डिग्री और दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, 23 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button