होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित

पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' को 16 नवंबर को बनाया गया निशाना, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर व्यापारिक जहाज को निशाना बनाया गया है। 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ पर मिसाइल हमला हुआ। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। राहत की बात यह है कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। चालक दल के कुल 25 सदस्यों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मंत्री ने बताया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और नाविकों की सुरक्षा के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों वाले दो जहाजों को निशाना बनाया गया था। लगातार हो रहे हमलों से इस समुद्री मार्ग पर तनाव बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button