संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नसीहत, कहा- माफी दिल से मांगें, दिमाग से नहीं

अनुभवी नेता और सांसद होने का दिलाया एहसास, सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने की दी सलाह; माफी पर भी उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत को कड़ी नसीहत दी है। आपराधिक अवमानना मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि माफी दिल से मांगी जानी चाहिए, दिमाग से नहीं। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पांचोली की पीठ ने राउत को अनुभवी राजनेता और सांसद बताते हुए सार्वजनिक जीवन में संयम बरतने की सलाह दी। यह मामला सीजेआई सूर्यकांत और न्यायपालिका के खिलाफ कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय ने राउत की माफी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि माफी मांगने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यायपालिका से जुड़ी विवादित पोस्ट साझा कीं। अदालत में मामले की सुनवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button