बच्ची पर हमले के आरोपी छात्र का चौंकाने वाला बयान, बोला- गुस्सा आ गया था, हाथ जोड़कर मांगूंगा माफी
पंचकूला स्कूल कांड में फ्री फायर गेम की भूमिका की जांच, 700 बच्चों की निगरानी में लगे थे सिर्फ 12 शिक्षक; दो अध्यापिकाओं के बाद प्रधानाचार्य भी निलंबित।
हरियाणा के पंचकूला में छह वर्षीय बच्ची पर हमला करने के मामले में आठ वर्षीय आरोपी छात्र ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसे गुस्सा आ गया था और दोबारा बच्ची से मिला तो हाथ जोड़कर माफी मांग लेगा। जांच में सामने आया है कि उसने घटना से दो दिन पहले मोबाइल में फ्री फायर गेम दोबारा डाउनलोड किया था। हालांकि, हमले में खेल की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना के दिन स्कूल के 20 कर्मचारियों में से आठ सेमिनार में गए थे और 12 शिक्षकों के जिम्मे करीब 700 बच्चे थे। मामले में शिक्षा विभाग ने दो अध्यापिकाओं के बाद स्कूल की प्रधानाचार्य नीलू कत्याल को भी निलंबित कर दिया है। वहीं, आरोपी छात्र की मानसिक स्थिति और व्यवहार समझने के लिए चिकित्सकों की टीम उसकी काउंसलिंग करेगी।


