कैबिनेट विस्तार से नाराज नेकां विधायक, जम्मू-कश्मीर की सियासत में बढ़ी हलचल

18 विधायकों की बैठक और नेतृत्व को भेजे गए ज्ञापन से बढ़ा विवाद, रुहुल्ला के इस्तीफे और मुबारक गुल के बयान पर टिकी नजरें

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष गहराता नजर आ रहा है। पार्टी के 18 नाराज विधायकों की बैठक और नेतृत्व को भेजे गए मांगपत्र ने अंदरूनी मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है।

सांसद रुहुल्ला मेहंदी तीन नवंबर को इस्तीफा देने के अपने फैसले पर कायम हैं, जबकि वरिष्ठ विधायक मुबारक गुल चार नवंबर को अपनी बात रखने वाले हैं। नाराज विधायकों ने मंत्रिमंडल में नए सिरे से फेरबदल, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए संघर्ष तेज करने की मांग उठाई है।

वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बगावत की खबरों को खारिज करते हुए इसे सामान्य आंतरिक चर्चा बताया है। दूसरी ओर, तीसरे राजनीतिक मोर्चे के गठन और संभावित टूट को लेकर अटकलें तेज हैं। फिलहाल पार्टी नेतृत्व के सामने नाराज विधायकों की शिकायतों का समाधान करने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने की चुनौती है।

Related Articles

Back to top button