मथुरा में भाजपा का महामंथन, योगी ने अचानक रद्द किया आगरा दौरा; सीधे दिल्ली होंगे रवाना

2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव से बढ़ी सियासी हलचल, दिल्ली दौरे के एजेंडे पर सबकी नजर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा अचानक निरस्त कर दिया गया है। अब वह मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद सीधे दिल्ली रवाना होंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री को आगरा में दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करनी थी। इसके अलावा बरसाना में दिवंगत संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था।

मथुरा में भाजपा की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें कमजोर बूथों को मजबूत करने, युवा चेहरों को मौका देने, पीडीए की काट और सनातन के मुद्दे को धार देने पर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने और आगरा दौरा रद्द होने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, दिल्ली दौरे के एजेंडे को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button