कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, चिनाब घाटी और पीर पंजाल में आतंकवाद को बड़ा झटका
15 लाख का इनामी आतंकी कभी करता था बढ़ई का काम, एक साल पहले छोड़ा था घर; मस्जिद में छिपे लतीफ को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन जंगलपोरा में किया ढेर।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खात्मे को चिनाब घाटी, डोडा, किश्तवाड़ और पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों को जंगलपोरा गांव में लतीफ की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। घेराबंदी के दौरान लतीफ मस्जिद में छिप गया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने लगा। जवानों ने धार्मिक स्थल की पवित्रता का ध्यान रखते हुए उसे आत्मसमर्पण के लिए वीडियो कॉल के जरिए समझाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। आखिरकार धुआं छोड़ने वाले गोले दागे गए। मस्जिद से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करते समय उसे मार गिराया गया।
22 वर्षीय लतीफ पहले बढ़ई का काम करता था। नवंबर 2025 में वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। उस पर कई गंभीर आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप था।



