चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या की

इंफाल:  पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में एक 60 वर्षीय महिला भी शामिल है।

हमला चुराचांदपुर जिले के मोंगजंग गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जब पीड़ित कार में यात्रा कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोंगजंग गांव चुराचांदपुर शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित है। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय में मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार पीड़ितों को नजदीक से गोली मारी गई। घटनास्थल से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

अब तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है और किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है। घटना के बाद एक बार फिर से इलाके में तनाव फैल गया है। बता दें कि चुराचांदपुर जिला हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित

Related Articles

Back to top button