452 करोड़ की कमाई वाली ‘हनुमान अंश’ के राइट्स पर विवाद, मेकर्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

निर्देशक और निर्माताओं के बीच अनबन की खबरों के बाद फिल्म के प्रचार, मार्केटिंग और अधिकारों को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई, चारों निर्माताओं की मंजूरी के बिना नहीं होगा कोई फैसला।

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी शानदार कमाई के बाद अब विवादों को लेकर चर्चा में है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 452 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। अब फिल्म के प्रचार, विपणन और अधिकारों को लेकर निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी और निर्माताओं के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं। इस बीच निर्माताओं ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि फिल्म के सभी अधिकार चारों निर्माताओं के पास संयुक्त रूप से हैं। इनमें नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नगर शामिल हैं। बयान के मुताबिक, किसी एक निर्माता को अकेले व्यावसायिक समझौता करने का अधिकार नहीं है। प्रचार, पुरस्कार, साझेदारी और अधिकारों से जुड़े फैसलों के लिए सभी चारों की सहमति जरूरी होगी। फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button