दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण का कहर, 451 पहुंचा एक्यूआई; जहरीली हवा ने बढ़ाई सांसों की मुश्किलें

दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, नोएडा के सेक्टर-62 में भी एक्यूआई 404 दर्ज; प्रदूषण रोकने के लिए सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी।

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे दिल्ली का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 451 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली के रोहिणी में 429, पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-62 में भी एक्यूआई 404 पहुंच गया, जबकि सेक्टर-39 में 365 और सेक्टर-150 में 343 दर्ज किया गया। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रेप-2 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस की तैनाती बढ़ाकर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर ने लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button